गुमला, मई 20 -- गुमला संवाददाता। उपायुक्त दिलेश्वर महत्तो बुधवार को गुमला प्रखंड की घटगांव पंचायत अंतर्गत सुदूरवर्ती गांव तेतरडीपा पहुंचे। यहां जनजातीय गरिमा उत्सव जनभागीदारी अभियान सबसे दूर-सबसे पहले के तहत आयोजित कार्यक्रम में शामिल होकर उन्होंने ग्रामीणों से सीधा संवाद किया और गांव में चल रही विकास योजनाओं की समीक्षा की। यह अभियान 25 मई तक चलेगा । यह भी पढ़ें- तीन पंचायत में सहयोग शिविर का आयोजनग्रामीणों की समस्याएं तेतरडीपा में 17 घरों के 21 परिवार रहते हैं। जिनकी आबादी लगभग 72 है। जनसंवाद के दौरान ग्रामीणों ने पेयजल और बिजली की समस्या प्रमुख रूप से रखी। इस पर उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को एक सप्ताह के भीतर पेयजल समस्या दूर करने का निर्देश दिया। जिन घरों तक अब तक नल-जल योजना नहीं पहुंची है,वहां शीघ्र टैप वाटर कनेक्शन उपलब्ध कराने ...