कटिहार, मई 16 -- कटिहार, वरीय संवाददाता जिले के आदिवासी बहुल गांवों तक सरकारी योजनाओं की सीधी पहुंच सुनिश्चित करने के लिए 18 से 25 मई तक विशेष जनभागीदारी अभियान चलाया जाएगा। जनजातीय गरिमा उत्सव के तहत पीएम जनमन एवं डीए-जेजीयूए योजना के अंतर्गत आयोजित इस राष्ट्रव्यापी आईईसी अभियान का उद्देश्य दूरदराज के जनजातीय समुदायों को जागरूक कर उन्हें सरकारी सुविधाओं से जोड़ना है। शनिवार को एनआईसी सभाकक्ष में जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में अभियान की रूपरेखा तय की गई। बैठक में उप विकास आयुक्त अमित कुमार, सिविल सर्जन डॉ. जितेन्द्रनाथ सिंह, अपर समाहर्ता, नगर आयुक्त संतोष कुमार, जिला कल्याण पदाधिकारी समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे, जबकि अनुमंडल और प्रखंड स्तरीय अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़े。 यह भी पढ़ें- 1...