नई दिल्ली, जुलाई 6 -- इंटरनेशनल क्रिकेट में अगर किसी एक टीम का एकछत्र राज है तो वह ऑस्ट्रेलिया की टीम है। सबसे ज्यादा आईसीसी खिताब ऑस्ट्रेलिया की टीम के ही पास हैं। इतना ही नहीं, आईसीसी के जो भी टाइटल हैं, वह ऑस्ट्रेलिया की झोली में हैं। मेंस क्रिकेट में 4 आईसीसी टाइटल होते हैं और वह चारों ऑस्ट्रेलिया के पास हैं। वुमेंस क्रिकेट में दो आईसीसी टाइटल होते हैं, वह भी ऑस्ट्रेलिया के पास हैं। हैरानी की बात यह है कि एक या दो नहीं, कई-कई खिताब ऑस्ट्रेलिया के पास हैं। एक और खिताब 5 जुलाई 2026 को ऑस्ट्रेलिया ने अपने कैबिनेट में जोड़ा है। आज आप जान लीजिए कि किस टीम के पास कितने आईसीसी टाइटल हैं? मेंस एंड वुमेंस क्रिकेट में सबसे ज्यादा आईसीसी टाइटल्स की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया का दबदबा देखने को मिलता है। पुरुष और महिला क्रिकेट ही सिर्फ आईसीसी टाइटल्स...