मुंबई, नवम्बर 9 -- एसआईर पर लेकर देश में चल रहे विवाद के बीच महात्मा गांधी के पड़पोते तुषार गांधी का बयान आया है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में कुछ खास सरनेम वालों के नाम वोटर लिस्ट से ज्यादा कटे हैं। तुषार गांधी ने कहा कि इन सरनेम में सैयद और हुसैन अधिक हैं। इससे मंसूबा पता चल रहा है कि वो लोग किसको टारगेट कर रहे हैं, क्यों खारिज कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इससे यह भी स्पष्ट हो रहा है कि इसकी व्यूह रचना क्या है? इस दौरान तुषार गांधी ने पीएम मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर भी निशाना साधा।नहीं हो रही है सुनवाई तुषार गांधी ने आगे कहा कि अब आप एसआईआर की ही मामला देखिए। कई राज्यों में जो सीईओ हैं, जो यह पूरा मामला देख रहे हैं, उन्होंने ही शिकायतें की हैं। उन लोगों ने कहा है कि हमें इस काम में गलती लग रही है। क...