रांची, मार्च 18 -- झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य विधानसभा के बजट सत्र के अंतिम दिन आज सदन में कहा कि सबसे अधिक सरस्वती पूजा हम ही करते हैं, लेकिन प्रतिभाशाली लोग विदेशों में हैं। साथ ही कहा कि सबसे अधिक लक्ष्मी पूजा भी हम ही करते हैं, फिर भी संपन्नता विदेशों में दिखाई देती है। आखिर कहीं न कहीं कुछ तो गड़बड़ है। सोरेन ने भोजनावकाश के बाद सदन में कहा कि 'यहां कहा जाता है, ये पूजा करो, वो पूजा करो, लेकिन पढ़ाई की बात कम होती है। ऐसे में समझ नहीं आता कि हम 'विश्वगुरु' कैसे बनेंगे।' सोरेन ने विधानसभा में कहा कि 'राज्य में डबल इंजन की सरकार नहीं, बल्कि सिंगल इंजन की सरकार है और कितनी मजबूती और दृढ़ता के साथ हम लोग लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा कर रहे हैं वह किसी से छुपा नहीं है। आज पूरा राज्य शांत सौहार्दपूर्ण वातावरण में चल रहा है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.