मुरादाबाद, मई 21 -- जनपद में बिजली आपूर्ति के संकट की वजह से औद्योगिक इकाइयों में उत्पादन प्रभावित होने का मुद्दा मुख्यमंत्री के समक्ष उठाया गया। कुंदरकी के विधायक रामवीर सिंह और दि हैंडीक्राफ्ट्स एक्सपोर्टर्स एसोसिएशन के सचिव सतपाल लखनऊ में मुख्यमंत्री से मिले। कुंदरकी विधायक ठाकुर रामवीर सिंह ने भेंट के दौरान सीएम से कहा मुरादाबाद को विद्युत ग्रेड 3 में रखा गया है। बताया यहां 12 हजार करोड़ के सालाना निर्यात के साथ ही उद्योग 3 लाख कामगारों को रोजगार दे रहा है। विदेशी मुद्रा कमाने वाला एक बड़ा औद्योगिक शहर है। मुरादाबाद को बिजली के मामले में ग्रेड 3 में रखा गया है जबकि नोएडा एवं कानपुर को ग्रेड 1 में रखा गया है। यह भी पढ़ें- सीएम से मिलकर बिजली संकट का मुद्दा उठाया कई घंटे की कटौती, फाल्ट और ट्रिपिंग से कार्यक्षमता प्रभावित होती है। सतपाल...