खगडि़या, अप्रैल 26 -- चौथम। एक प्रतिनिधि मानसी-सहरसा रेलखंड का फनगो हाल्ट सबसे अधिक राजस्व देने वाले हाल्ट में शामिल होने के बावजूद आज भी बुनियादी सुविधाओं के लिए तरस रहा है। 14 जुलाई 2002 को स्थापित इस हॉल्ट पर न यात्री शेड है, न पीने के पानी की समुचित व्यवस्था और न ही रात में पर्याप्त रोशनी की सुविधा। छोटे और जर्जर प्लेटफार्म के कारण यात्रियों को चढ़ने-उतरने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में यात्री इस हाल्ट से सफर करते हैं। जिससे रेलवे को अच्छा-खासा राजस्व प्राप्त होता है। इसके बावजूद सुविधाओं के नाम पर यहां सिर्फ नाम मात्र की व्यवस्था है। बरसात के दिनों में यात्री खुले आसमान के नीचे ट्रेन का इंतजार करने को मजबूर रहते हैं, जबकि गर्मी में तपती धूप और सर्दी में ठंडी हवा के बीच यात्रियों को खड़े रहना प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.