नई दिल्ली, सितम्बर 21 -- भारतीय ग्राहकों के बीच रॉयल एनफील्ड की मोटरसािकिलों को खूब पसंद किया जाता है। अगर बीते महीने यानी अगस्त, 2026 में हुई मॉडल-वाइज बिक्री की बात करें तो एक बार फिर रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 (Royal Enfield Classic 350) ने टॉप पोजीशन हासिल कर लिया। रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 को बीते महीने कुल 43,428 नए ग्राहक मिले। इस दौरान सालाना आधार पर क्लासिक 350 की बिक्री में 20.55 पर्सेंट की भारी बढ़ोतरी देखी गई। जबकि ठीक 1 साल पहले यानी अगस्त, 2025 में यह आंकड़ा 36,025 यूनिट था। आइए जानते हैं इस दौरान कंपनी के दूसरे मॉडलों की बिक्री के बारे में विस्तार से।हंटर की बिक्री में भी आई तेजी बिक्री की इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर रॉयल एनफील्ड बुलेट 350 रही। बुलेट 350 ने इस दौरान 13.83 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 27,533 यूनिट मोटरसा...