प्रयागराज, अप्रैल 21 -- प्रयागराज। टिकट चेकिंग अभियान में प्रयागराज जंक्शन पर बिना टिकट सबसे ज्यादा यात्री पकड़े गए हैं। एक से 20 अप्रैल तक रेलवे ने प्रयागराज मंडल में अभियान चलाकर 78 हजार यात्रियों को पकड़ा और उनसे 5.83 करोड़ रुपये जुर्माना वसूला। मंडल पीआरओ अमित सिंह ने बताया कि इस महीने चले अभियान में प्रयागराज जंक्शन पर बिना टिकट 10434 यात्री बिना टिकट पकड़े गए जिनसे 10लाख रुपये जुर्माना वसूला गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...