नई दिल्ली, अक्टूबर 27 -- ऑक्सफैम की रिपोर्ट में दावा: दुनिया के सबसे अमीर 0.1% लोग 350 करोड़ गरीबों से ज्यादा कार्बन प्रदूषण फैला रहे - 400 गुना ज्यादा योगदान गर्मी की घटनाओं में - 19 लाख अतिरिक्त मौतें हो सकती हैं गर्मी से - 100 करोड़ लोगों पर 2050 तक विस्थापित होने का खतरा

ऑक्सफैम रिपोर्ट के प्रमुख दावे लंदन, एजेंसी। दुनिया के सबसे अमीर 0.1 फीसदी यानी करीब 80 लाख लोग सिर्फ प्रदूषण फैलाने में ही आगे नहीं हैं, बल्कि इससे होने वाली प्राकृतिक आपदाओं से मुनाफा कमाने में भी आगे हैं। ये लोग दुनिया की सबसे गरीब 350 करोड़ आबादी के मुकाबले ज्यादा कार्बन प्रदूषण फैलाते हैं। ऑक्सफैम की नई रिपोर्ट में यह बात सामने आई है। रिपोर्ट के मुताबिक, इन बेहद अमीर लोगों ने आपदाओं से बचाव, राहत, मरम्मत और पुनर्निर्माण से जुड़े कारोबार में बड़े पैमाने पर निवेश ...