नई दिल्ली, मार्च 5 -- इंडिया वर्सेस इंग्लैंड टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल आज यानी गुरुवार, 5 मार्च को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाना है। इस मैच में जीत दर्च करने वाली टीम फाइनल में न्यूजीलैंड से भिड़ेगी। न्यूजीलैंड ने पहले सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका को 9 विकेट से रौंदकर खिताबी मुकाबले में अपनी जगह बना ली है। आज भारत और इंग्लैंड में से जो टीम फाइनल में पहुंचेगी वह इतिहास रचेगी। जी हां, भारत और इंग्लैंड की टीमें संयुक्त रूप से सबसे अधिक फाइनल खेलने वाली टीमों में से है, आज जो टीम जीत दर्ज करेगी वह एक नया इतिहास लिखेगी। यह भी पढ़ें- IND vs ENG सेमीफाइनल आज, जानें कैसा रहेगा वानखेड़े की पिच का मिजाज अपना छठा सेमीफाइनल खेल रहे भारत और इंग्लैंड दोनों के पास T20 वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे ज्यादा फाइनल में पहुंचने का रिकॉर्ड...