गाजीपुर, दिसम्बर 16 -- गाजीपुर, संवाददाता। जिले में सड़क सुरक्षा के लिए चल रहे जागरूकता अभियानों के बावजूद सड़क हादसों का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। बीते 11 महीनों में जनवरी से नवंबर के बीच कुल 378 सड़क हादसों में 266 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 242 लोग घायल हुए हैं। सबसे चिंताजनक अप्रैल महीना हादसों और मौतों के मामले में सबसे घातक रहा। इस एक महीने में सबसे अधिक लोगों ने सड़क दुर्घटनाओं में अपनी जान गंवाई, जबकि दरअसल यही वह समय होता है जब मौसम बदलने के कारण वाहनों की रफ्तार नियंत्रण में रखकर चलाने की सलाह दी जाती है। बावजूद इसके सड़क पर लापरवाही और तेज रफ्तार का सिलसिला थमता नहीं दिखा। यातायात माह के दौरान भी स्थिति में कोई सुधार नहीं दिखा। सड़क सुरक्षा जागरूकता को लेकर पुलिस और प्रशासन लगातार अभियान चलाए जाने के बावजूद केवल इसी माह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.