नई दिल्ली, मई 21 -- Gold Silver Rate Today 21 May: सर्राफा बाजारों में आज सोने-चांदी के भाव में बदलाव नजर आ रहा है। आज 24 कैरेट गोल्ड जहां 392 रुपये महंगा होकर 158747 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला। वहीं चांदी का भाव 1494 रुपये प्रति किलो कम होकर 265808 रुपये पर आ गया। इसके अलावा 23 कैरेट से लेकर 14 कैरेट गोल्ड तक के रेट में बढ़त दर्ज की जा रही है। बता दें कैरेट के हिसाब से सबसे कम रेट का सोना 1 लाख रुपये से नीचे बिक रहा है। आज 23 कैरेट गोल्ड 391 रुपये महंगा हुआ है और आज यह 158311 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 359 रुपये चढ़कर 145595 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है। जबकि, 18 कैरेट गोल्ड के दाम में 294 रुपये प्रति 10 ग्राम का इजाफा हुआ है।सबसे कम दाम वाले सोने का क्या है रेट अब 18 कैरेट सोने का भाव 119210 रुपये पर पहु...