पूर्णिया, अप्रैल 20 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिला के शतायु पुरुषों में शुमार कसबा प्रखंड के बिशनपुर निवासी वरिष्ठ समाजसेवी मोहन लाल यादव का 108 वर्ष के उम्र में उनका अभिनंदन करने के लिए जिले के जाने-माने चिकित्सक वरिष्ठ समाजसेवी डॉ. डी राम, राष्ट्रपति पुरस्कृत अवकाश प्राप्त प्राचार्य लायंस संजय कुमार सिंह, सेवानिवृत्ति वरिष्ठ बैंककर्मी और समाजसेवी लायंस अखिलेश कुमार सिंह उनके पुश्तैनी मकान में पहुंचे। वहां पहुंचकर उनके हाल-चाल का जायजा लेने के बाद अपनी संस्था सूरज राम गुलाब देवी चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से श्रेष्ठ बुजुर्ग मोहन लाल यादव का सम्मान किया। इस मौके पर इन लोगों ने कहा कि ऐसे बुजुर्ग का हमारे बीच होना बेहद जरूरी है, क्योंकि इनकी उम्र की अधिकता इनके अंदर अनुभव का विशाल भंडार कायम कर चुकी है। यह भी पढ़ें- सीनियर सिटीजन वेलफ...