नई दिल्ली, सितम्बर 29 -- नई दिल्ली। सबवे रेस्तरां का संचालन करने वाली कंपनी एवरब्रांड्स इंडिया लिमिटेड ने आईपीओ के जरिये 600 करोड़ रुपये जुटाने के लिए बाजार नियामक सेबी के पास दस्तावेजों का मसौदा दाखिल किया हैं। कंपनी आईपीओ में पूरी तरह नए इक्विटी शेयर जारी करेगी। एवरब्रांड्स इंडिया आईपीओ से प्राप्त राशि में से 125 करोड़ रुपये का इस्तेमाल अपनी पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी कंपनी कुलिनरी ब्रांड्स इंडिया के कर्ज के भुगतान में करेगी। वहीं 326.85 करोड़ रुपये का उपयोग कंपनी के स्वामित्व और कंपनी द्वारा संचालित (सीओसीओ) प्रारूप में नए सबवे स्टोर स्थापित करने के लिए किया जाएगा। शेष राशि का इस्तेमाल सामान्य कंपनी कामकाज के लिए किया जाएगा। यह भी पढ़ें- IPO ने लिस्टिंग के दिन चौंकाया, पहले दिन ही हुआ 16% से अधिक का फायदा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...