गिरडीह, फरवरी 27 -- खोरीमहुआ। धनवार प्रखण्ड अंतर्गत डोरंडा पंचायत के ग्राम सबलाडीह एवं रसोइयाटांड़ में 6 मार्च से आयोजित होनेवाले श्री श्री 1008 श्री नावाआहर देवी प्राण प्रतिष्ठा सह नौ दिवसीय शतचण्डी महायज्ञ को लेकर गुरुवार को नवनिर्मित मंदिर परिसर में विधि-विधान के साथ ध्वजारोहण कार्यक्रम संपन्न हुआ। ध्वजारोहण के साथ ही पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बन गया और महायज्ञ की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई है। महायज्ञ की शुरुआत 6 मार्च को भव्य कलश यात्रा के साथ होगी, जिसमें सैकड़ों महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में कलश लेकर शोभायात्रा में शामिल होंगी। गांव के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए यह यात्रा मंदिर परिसर पहुंचेगी, जहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच यज्ञ का विधिवत शुभारंभ किया जाएगा। आयोजन को लेकर गांव में व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही है...