बांका, दिसम्बर 24 -- पंजवारा(बांका), निज प्रतिनिधि। विक्रमपुर-बौंसी मुख्य मार्ग पर थाना क्षेत्र के सबलपुर विषहरी स्थान के पास सोमवार की रात एक टोटो असंतुलित होकर पलट गई। इस हादसे में टोटो के पीछे बैठे एक युवक को सड़क किनारे रखे पत्थर से सिर में गंभीर चोट लग गई। घायल युवक को इलाज के लिए तत्काल हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर, पंजवारा लाया गया,जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान भागलपुर जिले के गोराडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत सिफरगढ़ गांव निवासी उपेंद्र शर्मा के 22 वर्षीय पुत्र रुपेश शर्मा के रूप में हुई है। घटना की सूचना पर पंजवारा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। एसएचओ चंदन कुमार ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए बांका सदर अस्पताल भेज दिया गया है। वहीं दुर्घटनाग्रस्त टोटो को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। मामले में अग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.