औरैया, फरवरी 27 -- अजीतमल, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नगला टीका, सबलपुर निवासी 13 वर्षीय हिमांशु और उसके रिश्ते के भाई 15 वर्षीय नितिन का शुक्रवार को गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया। दोनों किशोरों की मौत सेंगर नदी में डूबने से हुई थी। घटना से पूरे गांव में शोक की लहर है और होली का त्योहार फीका पड़ गया है। हिमांशु की अंतिम क्रिया गांव के पास स्थित खेतों में की गई, जबकि नितिन का अंतिम संस्कार औरैया शहर में संपन्न हुआ। अंतिम संस्कार के दौरान परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। माहौल इतना मार्मिक था कि मौजूद लोगों की आंखें भी नम हो गईं। एहतियात के तौर पर पुलिस बल भी मौके पर मौजूद रहा। परिजनों के अनुसार नितिन बुधवार को हिमांशु के घर नगला टीका आया था। गुरुवार को दोनों साइकिल से सेंगर नदी में नहाने के लिए निकले थे। देर शाम तक घर न ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.