धनबाद, मार्च 3 -- डीसी आदित्य रंजन ने सबलपुर स्थित वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के साथ अबीर व फूलों की होली खेली। डीसी ने सभी को होली की शुभकामनाएं दीं। वहीं बुजुर्गों ने भी डीसी को गुलाल लगाकर शुभकामनाएं और आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर डीसी ने कहा कि उन्होंने इस वर्ष की पहली होली बुजुर्गों के साथ खेली है। अनुरोध करने पर राज्य सरकार ने सबलपुर वृद्धाश्रम को विकसित कर 88 बेड का आश्रम बनाने की योजना तथा संचालन के बजट को स्वीकृति प्रदान की है। इस घषणा से सभी वृद्धजनों के चेहरे खुशी से खिल उठे। साथ ही कहा बरसात से पहले एक नई बिल्डिंग बनाने की शुरुआत की जाएगी। डीसी ने आश्रम का अच्छे से संचालन करने के लिए पूरी टीम को बधाई दी। मौके पर आश्रम के अध्यक्ष नौशाद गद्दी, कोषाध्यक्ष ओमकार मिश्रा, कार्यकारिणी अध्यक्ष सुधीर बरनवाल, सह सचिव सुरेंद्र यादव, विजय सिन...