जहानाबाद, मार्च 12 -- कुर्था, निज संवाददाता कुर्था थाना क्षेत्र के सबलकसराय गांव में पुलिस ने छापामारी कर तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। छापेमारी के नेतृत्व थानाध्यक्ष समीर कुमार ने किया। इस संबंध में थानाध्यक्ष ने बताया कि इन तीनों के खिलाफ न्यायालय से गैर जमानतीय वारंट निर्गत था और काफी दिनों से फरार चल रहे थे। गिरफ्तार अभियुक्तों को पुलिस ने न्यायालय को सुपुर्द किया। गिरफ्तार पप्पू केवट, दिलीप केवट तथा संतोष केवट तीनों कुर्था थाना क्षेत्र के सबलक सराय गाँव के हैं। तीनों फरार अभियुक्तों को उनके घर से ही कुर्था पुलिस गिरफ्तार किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.