घाटशिला, अप्रैल 7 -- चाकुलिया। चाकुलिया प्रखंड अंतर्गत जुगीतोपा पंचायत के मुराठाकुरा गांव में बीती रात 21 वर्षीय समरिका सबर ने अपने घर के पीछे एक पेड़ से गमछे के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद से गांव में मातम का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की जानकारी मिलते ही चाकुलिया थाना के एसआई अजीत कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और पेड़ से उतारकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने जांच कर उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर सोमवार को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए छानबीन शुरू कर दी है। इस संबंध में परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...