घाटशिला, मई 8 -- बहरागोड़ा। जिला प्रशासन के निर्देश पर विलुप्त हो रही आदिम जनजाति सबर-बिरहोरों के उत्थान के लिए मिशन उत्थान के नाम पर गुरुवार को वृहद सर्वे शुरू हुआ। यह भी पढ़ें- जिला प्रशासन की पहल: वीमेंस कॉलेज जमशेदपुर के विद्यार्थियों ने पारुलिया के सबर परिवारों का सर्वे कियासर्वे टीम का गठन सर्वे टीम बहरागोड़ा प्रखंड की पारुलिया सबर बस्ती पहुंची। सर्वे टीम में विमेंस कॉलेज जमशेदपुर के विद्यार्थियों को शामिल किया गया जो सबर बहुल गांवों में जाकर सर्वे कार्य कर रहे हैं। इस दौरान आदिम जनजाति सबरों को स्वच्छता, स्वास्थ्य और शिक्षा के प्रति प्रश्नोत्तरी प्रपत्र के माध्यम से महत्वपूर्ण बातों की जानकारी ली गयी। विद्यार्थियों ने आधार कार्ड, राशन कार्ड, वोटर कार्ड, जॉब कार्ड, पेंशन योजना आदि की जानकारी ली। विद्यार्थियों को आदिम जनजाति सबरों के ज...