नई दिल्ली, फरवरी 16 -- Sabrimala Temple Case: सबरीमला मंदिर में महिलाओं के प्रवेश के मुद्दे पर एक बार फिर सुनवाई होगी। सुप्रीम कोर्ट की 9 जजों की संवैधानिक पीठ 7 अप्रैल 2026 से इस मामले में सुनवाई शुरू करेगी। इस दौरान पीठ 7 अहम सवालों पर विचार करेगी, जिनके आधार पर यह तय होगा कि केरल के प्रसिद्ध सबरीमला मंदिर में महिलाओं के प्रवेश को लेकर विवाद का अंतिम समाधान क्या होना चाहिए। इस दौरान केंद्र सरकार महिलाओं के मंदिर में प्रवेश का विरोध करेगी। मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्या बागची तथा जस्टिस विपुल एम पंचोली की पीठ ने सोमवार को सभी पक्षों को 14 मार्च 2026 तक अपनी लिखित दलीलें दाखिल करने का निर्देश दिया है। कोर्ट ने 10 फरवरी 2020 के आदेश का हवाला देते हुए कहा कि जिन सात सवालों को तय किया जाना है, उनके जवाब के लिए सुनवाई जरूरी है।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.