सबरीमाला के घी को दूसरी जगह भेजा, ठेकेदार गिरफ्तार
नई दिल्ली, अक्टूबर 24 -- सतर्कता एवं भ्रष्टाचार-विरोधी ब्यूरो (वीएसीबी) ने एक ट्रांसपोर्ट ठेकेदार को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उसने सबरीमाला मंदिर के लिए भेजे जाने वाले 11,000 लीटर 'मिल्मा' घी को कहीं और भेज दिया। उसकी जगह एक सस्ता उत्पाद रख दिया। इस वजह से त्रावणकोर देवस्वोम बोर्ड को लगभग 2.5 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों के अनुसार, गिरफ्तार व्यक्ति का नाम एसएस बिनु है। उसे 2025 के तीर्थयात्रा सीजन के लिए पहाड़ी पर स्थित इस मंदिर तक घी पहुंचाने का ठेका दिया गया था। इस मामले में यह पहली गिरफ्तारी है। मंदिर को सप्लाई किए जाने वाले घी की खरीद और गुणवत्ता में कथित गड़बड़ी की जांच के लिए केरल हाई कोर्ट के निर्देश पर सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो विशेष जांच इकाई इस मामले की जांच कर रह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.