प्रयागराज, मई 11 -- प्रयागराज। गंगानगर वार्ड के गली नंबर 20 में एक व्यक्ति ने रोड पर सबमर्सिबल लगाने के लिए बोरिंग शुरू कर दी है। खास बात यह है कि हाल ही में गली में इंटरलॉकिंग बिछाई गई थी। बोरिंग का काम होने से निकलने में दिक्कत हो रही है। बताया जा रहा है की गली में रहने वाले एक अधिवक्ता ने बीती पांच मई को गली में अवैध तरीके से बोरिंग के लिए गड्ढा खोदने की शिकायत नगर आयुक्त से की, लेकिन काम रोकने के लिए नगर निगम से कोई नहीं आया। अब अधिवक्ता ने सड़क पर बोरिंग के लिए गड्ढा खोदने के खिलाफ मुख्यमंत्री और जिलाधिकारी से शिकायत की है। यह भी पढ़ें- गंगानगर में रोड पर सबमर्सिबल के लिए बोरिंग शुरू
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.