सबमर्सिबल पंप में उतरे करंट से महिला की मौत
हरदोई, मई 20 -- बिलग्राम। बिलग्राम में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसे में करंट लगने से महिला की मौत हो गई। घर में लगे सबमर्सिबल पंप में उतरे करंट की चपेट में आने से महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सोनिया यादव (38) पत्नी राजीव कुमार मूल रूप से बैफरिया गांव की रहने वाली थीं। वर्तमान में बिलग्राम के हरदोई रोड स्थित अपने मकान में परिवार के साथ रह रही थीं। घटना के समय वह घर में अकेली थीं। बताया गया कि घर में लगे सबमर्सिबल पंप में अचानक करंट उतर आया। इसकी चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गईं और अचेत होकर गिर पड़ीं। मृतका के पति राजीव कुमार खेत में पानी लगाने गए हुए थे, जबकि उनके दो बेटे हैं। बताया जा रहा है कि जब बड़ा बेटा घर पहुंचा तो उसने अपनी मां को बेहोशी की हालत में पड़ा देखा। बेटे की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। आनन-फान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.