भागलपुर, मार्च 6 -- सुल्तानंगज। बाथ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत नयागांव के गिरधरपुर वार्ड 14 में चोर ने सबमर्सिबल पंप उखाड़ लिया। चोरी की घटना को लेकर बाथ थाना पुलिस को सूचना दी गयी है। ग्रामीणों ने बताया कि थाना से चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले चोर गिरोह पर अंकुश लगाने का अनुरोध किया गया है। बाथ थानाध्यक्ष मंटू कुमार ने कहा कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। इधर दो शराबी को भी झोझी मुसहरी से गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.