सबमर्सिबल पंप का केबल काटने का आरोप
प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 29 -- उदयपुर। इलाके के माफीदार का पुरवा (मंगापुर) निवासी ओमप्रकाश मिश्र ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि रविवार दोपहर में गांव के ही व्यक्ति ने पीड़ित का सबमर्सिबल के पास नीम के दो पेड़ तोड़ दिए। इसके साथ ही केबल के सहारे सबमर्सिबल पंप निकालने लगा। बाहर नहीं निकलने पर केबल को काट दिया। इसके साथ ही अन्य सामान उठा ले गए। आरोप है कि इससे पूर्व भी हजारों का सामान चोरी किया है। पूछताछ करने पर आरोपी ने गाली गलौच करते हुए जानलेवा धमकी दी। आरोपी झूठे मुकदमे फंसाने की धमकी देता है। यह भी पढ़ें- मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में दो पर मुकदमा दर्ज
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.