मुजफ्फरपुर, मार्च 22 -- मुजफ्फरपुर। वरीय संवाददाता शहर के वार्ड 12 में सबमर्सिबल पंप खराब होने से शनिवार को 200 से अधिक घरों में जलसंकट से लोग हलकान रहे। प्रभावित इलाकों में संगम चौक, सहनी टोला व आसपास के गली-मोहल्ले शामिल हैं।स्थानीय विनोद कुमार और दीपक साह ने बताया कि संगम चौक के पास लगा पांच एचपी का सबमर्सिबल पंप सुबह में खराब हो गया। इसके बाद से ही पानी की आपूर्ति बंद है। ईद का दिन होने के अलावा नवरात्र व चैती छठ पर्व की तैयारी के बीच पानी की कमी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। इधर, निगम की जलकार्य शाखा के जेई करण कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। रविवार तक सबमर्सिबल दुरुस्त कर दिया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.