सबमर्सिबल की केबल छूने से युवक की करंट से मौत
कन्नौज, अप्रैल 13 -- एक निजी नलकूप की समर सेबल की केबल छू जाने से एक युवक की करंट लगने से मौत हो गई। मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सोमवार की दोपहर बाद कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गौरियापुर निवासी गोविंद 24 पुत्र शिशुपाल कुशवाह अपने निजी नलकूप से खेतों में पानी लगा रहा था। सिंचाई के बाद वह साइफन लेकर नलकूप की कोठरी में गया। इसी बीच किसी तरह समरसेबल की केबल उसे टच हो गई। जिससे उसे करंट लगा। और बुरी तरह झुलस कर गिर गया। कुछ देर बाद जब उसके पिता ने देखा तो उसने बिजली के तार को अलग हटाया। आनन फानन इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुरसहायगंज ले गए। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर से उसके परिवार में कोहरा मच गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.