जहानाबाद, मई 3 -- बंद थे सभी घर, कोई रहते हैं बाहर तो कोई गया था शादी समारोह में मखदुमपुर, निज संवाददाता। मखदुमपुर थाना क्षेत्र के सबदलपुर मे तीन घरों में जबकि महम्मदपुर में एक घर में लाखों रुपए की संपत्ति की चोरी की घटना हुई है। सबदलपुर मे गिरिजा शर्मा, भूषण शर्मा और कृष्णा शर्मा के घर में चोरी हुई है। जबकि महमदपुर गांव में आशुतोष शर्मा के घर में चोरी हुई है। यह भी पढ़ें- मकान में ताला बंद कर मुंबई गए दंपति के घर लाखों की चोरीचोरी की घटना बताया गया है कि महम्मदपुर के आशुतोष शर्मा अपने परिवार के साथ रिश्तेदार के घर शादी समारोह में गए हुए थे। रविवार की सुबह जब वह लौटे और अपने घर का दरवाजा खोल तो देखकर दंग रह गए। अंदर के सभी कमरे का किवाड़ खुला हुआ था। पूरा सामान बिखरा हुआ था। ट्रंक, गोदरेज का ताला टूटा हुआ था। उनमें रखे सभी कीमती सामान गायब...