जामताड़ा, मई 16 -- मिहिजाम। मिहिजाम थाना क्षेत्र के सबडीहा घाट में अवैध बालू उठाव के खिलाफ माइनिंग इंस्पेक्टर ने कार्रवाई करते हुए दो ट्रैक्टरों को जब्त किया है। बताया जाता है कि सबडीहा घाट से अवैध रूप से बालू का उठाव किया जा रहा था। सूचना मिलने पर माइनिंग इंस्पेक्टर ने छापेमारी कर दोनों ट्रैक्टरों को पकड़ा। जब्त ट्रैक्टरों को आगे की कार्रवाई के लिए मिहिजाम थाना को सुपुर्द कर दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...