सबजूनियर बालिका कुश्ती ट्रायल आज एकलव्य स्टेडियम में
आगरा, सितम्बर 20 -- 25 से 27 सितंबर तक सुल्तानपुर में प्रदेशीय समन्वय सबजूनियर बालिका कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन होगा। क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी संजय शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाली आगरा मंडल की टीम का जिलास्तरीय ट्रायल 21 सितंबर को और मंडलीय ट्रायल 22 सितंबर को एकलव्य स्टेडियम में होगा। ट्रायल में वही खिलाड़ी प्रतिभाग कर सकते हैं जिनका जन्म 1 जनवरी 2009 से 31 दिसंबर 2010 के मध्य हुआ हो। इच्छुक खिलाड़ी ट्रायल में भाग लेने के लिए नगर निगम द्वारा जारी आयु प्रमाण पत्र, आधार कार्ड सहित अन्य जरूरी दस्तावेजों के साथ 21 सितंबर की सुबह 11 बजे एकलव्य स्टेडियम में उपस्थित हों। यह भी पढ़ें- कबड्डी जूनियर के दस खिलाड़ी मंडल में दिखाएंगे दम यह भी पढ़ें- जूनियर बालक कुश्ती प्रतियोगिता में चयन 22 सितंबर को
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.