आगरा, अगस्त 7 -- 14 से 16 अगस्त तक प्रदेशीय समन्वय सबजूनियर बालक-बालिका तैराकी प्रतियोगिता अयोध्या में होगी। आरएसओ संजय शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाली आगरा मंडल की टीम का जिलास्तरीय व मंडलीय ट्रायल 8 अगस्त को दोपहर 3 बजे से तिरुपति स्पोर्ट्स अकादमी, दिल्ली पब्लिक स्कूल के पास में होगा। ट्रायल में वही तैराक प्रतिभाग कर सकते हैं जिनका जन्म 1 जनवरी 2023 से 31 दिसंबर 2015 के बीच हुआ हो। ट्रायल में प्रतिभाग के इच्छुक तैराक मूल जन्मतिथि प्रमाण पत्र, आधार कार्ड के साथ तिरुपति स्पोर्ट्स अकादमी पहुंचें। यह भी पढ़ें- Ghaziabad News: सात खिलाड़ी स्वीमिंग ट्रायल के लिए चयनित

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...