आगरा, फरवरी 18 -- प्रदेशीय समन्वय सबजूनियर बालक/बालिका जूडो प्रतियोगिता 25 से 27 फरवरी तक लखनऊ में आयोजित होगी। क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी संजय शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाली आगरा मंडल की टीम का जिलास्तरीय ट्रायल 20 फरवरी को दोपहर तीन बजे से और मंडलीय ट्रायल 21 फरवरी को सुबह 11 बजे से एकलव्य स्टेडियम में होगा। ट्रायल में वही खिलाड़ी भाग ले सकते हैं जिनका जन्म 1 जनवरी 2012 या उसके बाद हुआ हो। ट्रायल में प्रतिभाग के इच्छुक खिलाड़ी नगर निगम द्वारा जारी जन्म प्रमाण-पत्र, स्वयं और माता-पिता का आधार कार्ड तथा सीएमओ द्वारा जारी आयु एवं चिकित्सीय प्रमाण-पत्र साथ लेकर आएं। अधिक जानकारी के लिए अंशकालिक जूडो कोच रूपकृष्ण बघेल से संपर्क करें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.