मुजफ्फरपुर, मार्च 10 -- मड़वन, एक संवाददाता। करजा थाना क्षेत्र के एक गांव में सबक सिखाने के लिए सात साल के मासूम की बेरहमी से हत्या कर शव को गड्ढे में गाड़ दिया। पुलिस की पूछताछ में हिरासत में लिए गए आरोपित सिकंदर चौधरी ने जुर्म कबूला है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त दबिया बरामद की है। पुलिस के मुताबिक मासूम की मां से आरोपित का प्रेम-प्रसंग है। इस बीच महिला किसी दूसरे युवक से बातचीत करने लगी, जो सिकंदर को नागवार गुजरा। आरोपित ने महिला को अंजाम भुगतने की धमकी दी थी। इसको लेकर महिला के पति से सिंकदर का विवाद भी हुआ था। 27 फरवरी को मासूम अन्य बच्चों के साथ खेलने गया था, जहां से आरोपित ने अगवा कर लिया। इसके बाद उसकी बेरहमी से हत्या कर साक्ष्य छिपाने की नीयत से शव को चौर में मिट्टी के अंदर गाड़ दिया। करजा थानेदार रामकृष्ण परमहंस ने बताया कि आरोप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.