मुंगेर, अप्रैल 1 -- मुंगेर, निज प्रतिनिधि। कांग्रेस मुख्यालय 24 अकबर रोड नई दिल्ली से जारी पत्र के आलोक में हवेली खड़गपुर मुलुकटांड़ निवासी व तारापुर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी रहे राजेश मिश्रा को मुंगेर जिला कांग्रेस कमेटी का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी की ओर से राज्य के सभी 38 जिलों के लिये जिलाध्यक्ष मनोनीत किये गए हैं। राजेश मिश्रा के जिलाध्यक्ष बनने से कांग्रेसियों सहित राजद नेताओं ने भी खुशी व्यक्त की है। उधर नए जिलाध्यक्ष राजेश मिश्रा ने कहा कि सभी कांग्रेसजनों को साथ लेकर संगठन की मजबूती हमारा पहला कदम होगा। नाराज कांग्रेसियों को भी संगठन में लाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी की नीतियों व सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने का काम करेंगे। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष राजेश मिश्रा ने कहा कि एनडीए सरकार ...