सबको बेहतर स्वास्थ्य में प्रौद्योगिकी महत्वपूर्ण साधन : नड्डा
नई दिल्ली, जुलाई 10 -- केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा ने शुक्रवार को कहा कि सभी के लिए गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा सुनिश्चित करने में प्रौद्योगिकी एक अत्यंत महत्वपूर्ण साधन है। उन्होंने डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना के उपयोग पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि इससे स्वास्थ्य सेवा में सुधार के साथ हर नागरिक को उसके स्वास्थ्य रिकॉर्ड तक सुरक्षित और आसान पहुंच मिल सकेगी। केंद्रीय मंत्री ने यह बात आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (एबीडीएम) की प्रगति की समीक्षा के दौरान कही। इस दौरान मिशन संचालन समूह की ओर से बताया गया कि एबीडीएम विश्व के सबसे बड़े डिजिटल स्वास्थ्य इकोसिस्टम में से एक के रूप में उभरा है। इसमें 93.95 करोड़ से अधिक एबीएचए नंबर बनाए गए हैं। 105 करोड़ स्वास्थ्य रिकॉर्ड लिंक किए गए, 5.33 लाख स्वास्थ्य सुविधाएं और 9.85 लाख स्वास्थ्य पेशेवर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.