सबको पहचान रहा, दोबारा आने नहीं दूंगा; पहले ही दिन पत्रकारों पर भड़के राम मंदिर ट्रस्ट CEO जीतेंद्र
अयोध्या, सितम्बर 3 -- Ayodhya News: श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पहले मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) जीतेंद्र मिश्र ट्रस्ट की बैठक में जाने के दौरान पहले ही दिन मीडिया पर भड़क गए। ट्रस्ट की बैठक में शामिल होने जा रहे सीईओ जीतेंद्र मिश्र से जब मीडिया कर्मियों ने राम मंदिर को लेकर सवाल किए तो वह विचलित हो उठे और मीडिया कर्मियों को अंदर से आने से मना कर दिया। इसके बाद वह ट्रस्ट की बैठक में शामिल होने के लिए चले गए। सीईओ का ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सीईओ नियुक्त होने के बाद पूर्व एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्र गुरुवार को पहली बार ट्रस्ट की बैठक में शामिल होने अयोध्या पहुंचे। रामघाट स्थित ट्रस्ट के श्री राम जन्मभूमि क्षेत्र कार्यालय में आयोजित होने वाली बैठक में शामिल होने से पहले मीडिया कर्मियों ने नवनियुक्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.