सबको चाहिए इसी कंपनी की कार, 19% बढ़ी सेल, 6 महीने में बिकीं 1,63,749 गाड़ियां
नई दिल्ली, जुलाई 1 -- किआ इंडिया ने जून 2026 में शानदार सेल और नया रिकॉर्ड भी बनाया है। कंपनी ने जून महीने में 24,552 गाड़ियों की होलसेल बिक्री की, जो जून के महीने में कंपनी का अब तक का सबसे बेहतरीन प्रदर्शन है। पिछले साल जून 2025 में कंपनी ने 20,625 यूनिट्स की बिक्री की थी। इस तरह इस बार किआ की सेल में 19 प्रतिशत की सालाना बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इतना ही नहीं, कंपनी ने साल 2026 की पहली छमाही यानी जनवरी से जून के बीच भी रिकॉर्डतोड़ सेल की। इस दौरान कंपनी ने 1,63,749 यूनिट्स की सेल की। पिछले साल इसी टाइम में यह आंकड़ा 1,42,139 यूनिट्स था। यानी पहली छमाही में किआ की सेल में 15.2 प्रतिशत की ग्रोथ हुई है, जो कंपनी के लिए अब तक का सबसे अच्छा प्रदर्शन है।सेल्टॉस, सॉनेट और कैरेंस की शानदार डिमांड कंपनी के मुताबिक इस शानदार बिक्री के पीछे उसके पॉप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.