बुलंदशहर, मार्च 7 -- जूना पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरी महाराज ने नगर के डीएवी पीजी कॉलेज में शनिवार को युवा चेतना और आध्यात्मिक मूल्यों का समन्वय विषय पर आयोजित आध्यात्मिक संवाद में कहा कि जो लोग आज दूसरे धर्म में हैं, उनके पूर्वज हिंदू ही थे। यदि उनका डीएनए टेस्ट कराया जाए, तो वह हमसे ही मिलेगा। किन्हीं परिस्थितियों या कारणों के वश कुछ लोग दूसरे पंथों में चले गए थे, लेकिन आज भी वे हमारे बीच ही हैं। भारतवर्ष में हम सभी एक हैं और हमें एक दूसरे का ख्याल रखना चाहिए। हमारे साझा पूर्वज ही हमारी असली पहचान हैं और इसी भाव के साथ हमें समाज में समरसता बनाए रखनी है। डीएवी पीजी कॉलेज प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ जूना पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर अवधेशानन्द गिरी, प्राचार्य डा. राजीव सिरोही, प्रबंध समिति सचिव अरुण ...