गोंडा, जून 27 -- गोण्डा, संवाददाता। स्वशासी मेडिकल कॉलेज से संबद्ध बाबू ईश्वर शरण अस्पताल में नवस्थापित गायनी विभाग में आधुनिक सुविधाएं, विशेषज्ञ डॉक्टर, स्टाफ और बेड की पूरी व्यवस्था होने के बावजूद महिला मरीजों का इंतजार खत्म नहीं हो पा रहा है। उद्घाटन के छह दिन बीत जाने के बाद भी विभाग में एक भी महिला मरीज भर्ती नहीं हुई है। इतना ही नहीं, अभी तक मेडिकल कॉलेज में न तो किसी प्रसूता का सामान्य प्रसव कराया गया है और न ही एक भी सीजर ऑपरेशन हुआ है। गायनी विभाग को पूरी तरह संचालित करने के लिए तीन महिला रोग विशेषज्ञों के साथ कुल 31 कर्मचारियों की तैनाती है। विभाग में प्रसव, ऑपरेशन और भर्ती की सभी तैयारियां पूरी हैं। ऑपरेशन से पहले मरीजों के लिए 17 बेड और ऑपरेशन के बाद भर्ती रखने के लिए 51 बेड उपलब्ध हैं, लेकिन सभी बेड अब भी खाली पड़े हैं। नए वि...