सीतापुर, जून 28 -- सीतापुर, संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी, अनुसूचित जाति मोर्चे के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष और मिश्रिख सांसद अशोक रावत ने शनिवार को लखनऊ स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में अपना पदभार ग्रहण कर लिया। कार्यक्रम में नि. प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र कनौजिया ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद उन्हें यह नया दायित्व सौंपा। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पं. दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों पर माल्यार्पण कर 'भारत माता की जय' के नारे लगाए। पदभार संभालने के बाद अशोक रावत ने कहा कि आगामी 2027 के चुनावों में प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के सबका साथ, सबका विकास के मूल मंत्र को आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने समाज के हर वर्ग को साथ लेकर काम करने और जनता के आशीर्वाद से फिर से सरकार बनाने का संकल्प जताय...