नई दिल्ली, मई 18 -- पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का एक बयान खूब वायरल हो रहा है। एक रैली में वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रसिद्ध नारे 'सबका साथ, सबका विकास' को आगे बढ़ाते नजर आए। उन्होंने कहा, 'सबका साथ, सबका विकास होगा और सबका हिसाब भी होगा।' सीएम शुभेंदु दक्षिण 24 परगना जिले के फालता विधानसभा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। फालता बीजेपी के लिए अहम क्षेत्र है, जहां 21 मई को उपचुनाव होने वाला है। चुनाव आयोग ने पहले चरण के मतदान में बड़े पैमाने पर अनियमितताओं के कारण यहां मतदान रद्द कर दिया था। शुभेंदु अधिकारी इस रैली में फालता के लोगों से भाजपा उम्मीदवार को कम से कम 1 लाख वोटों से जिताने की अपील कर रहे थे। यह भी पढ़ें- केरल की नई सरकार का पहला बड़ा ऐक्शन: इनकी बढ़ी सैलरी, महिलाओं को फ्री बस सेवा रैली में शुभेंद...