पूर्णिया, मार्च 10 -- पूर्णिया, कार्यालय प्रतिनिधि। सरकार के सात निश्चय-03 कार्यक्रम के तहत चलाए जा रहे 'सबका सम्मान-जीवन आसान'पहल के अंतर्गत सोमवार को समाहरणालय स्थित प्रज्ञान सभागार में जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार ने आम लोगों से रू-ब-रू होकर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान पूर्णिया जिले के विभिन्न प्रखंडों और क्षेत्रों से पहुंचे लोगों द्वारा कुल 30 आवेदन जिलाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किए गए। इनमें भूमि विवाद, राजस्व, सामाजिक सुरक्षा, विकास योजनाओं, बिजली, पेयजल, सड़क सहित विभिन्न विभागों से संबंधित मामले शामिल थे। जिलाधिकारी ने सभी आवेदनों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को नियमों के अनुरूप त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया। .....शिकायतों का पंजीकरण:सुनवाई के दौरान आने वाले सभी आवेदकों की शिकायतों का विधिवत पंजीकरण ...