पूर्णिया, फरवरी 14 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवादताा। सरकार के 07 निश्चय 03 से बढ़ेगा अपना बिहार के अंतर्गत सबका सम्मान-जीवन आसान के जिलाधिकारी अंशुल कुमार ने शुक्रवार को प्रज्ञान सभागार में आम जनों से रूबरू होकर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। जिलाधिकारी ने कुल 38 आवेदनों पर सुनवाई की। जिनमें सबसे अधिक राजस्व से संबंधित और विधि शाखा, सामाजिक सुरक्षा, मनरेगा तथा शिक्षा विभागों से संबंधित मामले शामिल थे। सुनवाई के दौरान जिलाधिकारी द्वारा चार आवेदनों का मौके पर निष्पादन कराया गया। शेष आवेदनों पर नियम संगत त्वरित कराई करने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। सुनवाई के दौरान अपर समाहर्ता राजस्व एवं संबंधित विभागीय अधिकारी मौजूद थे। आम जनों के शिकायतों का पंजीकरण किया गया तथा उन्हें प्राप्ति रसीद दी गई। उनके बैठने की सुगम व्यवस्था...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.