पूर्णिया, फरवरी 21 -- पूर्णिया, वरीय संवाददाता। सरकार के सात निश्चय योजना के अंतर्गत सबका सम्मान-जीवन आसान के तहत जिला पदाधिकारी पूर्णिया अंशुल कुमार द्वारा शुक्रवार को प्रज्ञान सभागार में आम जनों से रूबरू हो कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना गया। जिलाधिकारी द्वारा कुल 39 आवेदनों पर सुनवाई की गई। जिनमें विभिन्न विभागों से संबंधित मामले शामिल थे। सुनवाई के दौरान जिलाधिकारी द्वारा आवेदनों पर नियम संगत त्वरित कराई करने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। इस अवसर पर आमजनों की शिकायतों का पंजीकरण किया गया तथा उन्हें प्राप्ति रसीद दी गई। उनके बैठने की सुगम व्यवस्था के साथ शुद्ध पेयजल तथा अन्य सुविधा भी उपलब्ध कराई गई। सबका सम्मान- जीवन आसान अंतर्गत प्रत्येक सोमवार एवं शुक्रवार को सभी पदाधिकारी के द्वारा आम जनों के आवेदनों की सुनवाई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.