मुंगेर, जनवरी 20 -- मुंगेर, एक संवाददाता। मुंगेर प्रमंडलीय आयुक्त कार्यालय में सोमवार को मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना- 3 के 7वां निश्चय सबका सम्मान, जीवन आसान कार्यक्रम के तहत सोमवार को आयोजित जन सुनवाई में आयुक्त प्रेम सिंह मीणा ने लोगों की समस्याएं सुनीं। आयुक्त ने बताया कि, जनता दरबार में कुल चार आवेदन प्रस्तुत किए गए, जिनमें एक आवेदन खगड़िया जिला से तथा तीन आवेदन मुंगेर जिला से संबंधित थे। सुनवाई के क्रम में आयुक्त ने सभी आवेदनों की बारीकी से समीक्षा की और संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि, वे प्राप्त आवेदन पत्रों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए मामलों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करें। इसके साथ ही उन्होंने सभी मामलों में की गई कार्रवाई से संबंधित प्रतिवेदन समयबद्ध रूप से उपलब्ध कराने का भी निर्देश दिया। इस अवसर पर आयुक्त ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.