अलीगढ़, मई 6 -- गोरई, संवाददाता। कस्वा से एक किलोमीटर दूर इगलास रोड पर बिजली घर के पास बना सरकारी बीज गोदाम दो वर्ष पूर्व लगभग डेढ़ करोड़ रुपये की लागत से बनकर तैयार तो हो गया लेकिन किसानों को कोई सुविधा नही मिल पा रही है। किसान जब भी बीज गोदाम पर आते है ताला लगा मिलता है न ही कोई कर्मचारी नियमित रूप से यहां बैठता है। उच्च अधिकारियों की लापरवाही व अनदेखी के कारण ऐसा हो रहा है। किसानों ने इसकी शिकायत ब्लॉक गोड़ा व ब्लॉक प्रमुख से भी कर दी है, लेकिन आज तक कोई समाधान नही हुआ है। क्षेत्र के किसानों का एक प्रतिनिधि मंडल भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष चौधरी जय सिंह से मिला तो उन्होंने किसानों की बात को बड़ी गंभीरता से सुना और ऊपर तक आवाज बुलंद करने का आश्वासन भी दिया व अधिकारियो का ध्यान बीज गोदाम गोरई की तरफ आकर्षित करने के लिए तथा गोदाम पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.