नई दिल्ली, मई 31 -- Safeda and Langra Mango: आम का सीजन आते ही बाजार में कई तरह के आम दिखाई देने लगते हैं। लंगड़ा आम, सफेदा आम, केसर, हापुस, चौसा, दशहरी और तोतापुरी जैसी कई किस्में लोगों को खूब पसंद आती हैं। इनमें सफेदा और लंगड़ा आम सबसे ज्यादा बिकने वाले आमों में शामिल हैं। ये दोनों आम ज्यादा गूदेदार, रसदार और मीठे माने जाते हैं, जिन्हें लोग काटकर खाने के साथ शेक और आमरस में भी इस्तेमाल करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सफेदा और लंगड़ा आम में क्या फर्क होता है और दोनों में से कौन ज्यादा मीठा होता है? किसानों के मुताबिक, इनकी पहचान और मिठास समझने के लिए 4 आसान तरीके अपनाए जा सकते हैं।सफेदा आम क्या है सफेदा आम को बंगनपल्ली या बेनिशान भी कहा जाता है और इसका स्वाद मीठा और हल्का खट्टा होता है। ये आकार में बड़ा लेकिन थोड़ा तिरछे अंडाकार आका...